शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के अंतर्गत आते जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और अब इस सीट पर परिणाम भी कुछ ऐसे ही रोचक आने की उम्मीद है।
इसी कड़ी में सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार यहां बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे चेतन बरागटा ने भारी बढ़त बनाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर को कड़ी टक्कर दे रखी है। जबकि, बीजेपी की प्रत्याशी नीलम सरैइक का बुरा हाल हो रखा है।
यहां बीजेपी की स्थिति ऐसी हो गई है कि जहां कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार की लड़ाई 5 हजार और 6 हजार वोट तक जा पहुंची है। वहीं, बीजेपी की प्रत्याशी अभी तक 1000 वोट भी नहीं पा सकी हैं।
Jubbal Kotkhai Assembly by-polls live results:
1 NEELAM SERAIK Bharatiya Janata Party 465
2 ROHIT THAKUR Indian National Congress 5486
3 CHETAN SINGH BRAGTA Independent 6375



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks