हिमाचल के जंगल में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, एक फोन और नष्ट हुआ हजार लीटर ...

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के जंगल में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, एक फोन और नष्ट हुआ हजार लीटर ...

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से अवैध शराब के धंधे को बंद करने का मामला सामने आया है। बता दें कि वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध धंधे को बंद किया है।

हजार लीटर से अधिक लाहन नष्ट:

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब उपमंडल के खारा-टोका के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 4 भट्ठियों सहित 1550 लीटर लाहन को नष्ट किया है।  खारा व टोका के जंगल में काफी समय से शराब बनाने का धंधा चला हुआ था।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव ने बदल दिया मंडी का रंग: अनिल शर्मा का गेम ओवर- निर्दलीय को एंट्री, विधायकों पर गाज!

वन विभाग को गुप्त सूचना किसी ने दी। जिसके बाद वन विभाग के बीओ सुमन्त के नेतृत्व में वनरक्षक मुद्दसिर, रणवीर, अनिल, रतन व वनकर्मी हरिचन्द, कीर्तन, बलबीर आदि की टीम ने खारा व टोका के जंगल में छापेमारी की।

शराब माफिया में अफरातफरी:

छापेमारी के दौरान जंगल में 4 शराब की भट्ठिया चल रही थीं। वन विभाग की टीम ने 4 भट्ठियों से 1550 लीटर लाहन को नष्ट किया। वन विभाग की इस कारवाई से शराब माफिया में अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के बदलेंगे नियम, जानें डीटेल

उधर, वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी कर 4 भट्ठियों सहित 1550 लीटर लाहन को नष्ट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ