शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आतंक मचाने वाले आदमखोर तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। तेंदुआ बीते एक महीने में दो बच्चों को शिमला के रिहायसी इलाके से उठा कर ले गया था।
देखें वीडियो:
वन विभाग ने काबू किया शिमला के लिए खौफ बना तेंदुआ, देखिए Video...
Posted by Punjab Kesari / Himachal on Thursday, 18 November 2021
साभार: पंजाब केशरी
बता दें कि दिवाली के शिमला के डाउनलेक इलाके में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठाकर ले गया था। उसके पहले पांच वर्षीय बच्ची को भी उठा कर ले गया था।
इस घटना के बाद से कोर्ट ने वन विभाग को आदेश जारी किया था कि जल्द से जल्द इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ा जाए। वहीं, लोगों में भी काफी भय व्याप्त था, शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks