ऊनाः हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसो की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिला है। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित संतोषगढ़ से सामने आया है। जहां गलत दिशा से आ रही बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी।
एक की गई जान:
बता दें कि इस हादसे में एक 48 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन व्यक्तियों को घायल अवस्था में प्राथमकि उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पुहंचाया गया। जहां से एक को गंभीर हालत होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस बनी मसीहाः नशे में धुत महिला की बचाई जान, हो रही जमकर तारीफ
इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 48 वर्षीय मंजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी संतोषगढ़ के तौर पर हुई है। जबकि घायलों की पहचान गौरव पुत्र सुरिंदर कुमार, अभिषेक पुत्र गुरमेल सिंह, सौरव पुत्र यशपाल निवासी कुठार कलां के तौर पर हुई है। गौरव की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
गलत दिशा में आ रही थी बाइक:
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीते कल शाम के समय करीब सवा सात बजे स्वां पुल के पास पेश आया है। जहां बाइक नंबर PB 09 J 1747 पर सवार होकर तीन युवकों ने गलत दिशा में जाकर संतोषगढ़ की ओर आ रही मोटर साइकिल HP 20D 4160 को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एचपी नंबर बाइक सवार शख्स की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: हैलीकाप्टर बने पिकअप ने ले ली मासूम की जान, मां का आंचल हुआ सूना
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks