सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सड़क दुर्घटना में एक युवक के मौत की खबर सामने आ रही है। घटना राजगढ़ क्षेत्र के सोलन-नेरीपुल सड़क मार्ग पर शलैच कैंची के समीप का बताया जा रहा है।
तीसरे दिन मिली हादसे की जानकारी:
मिली जानकारी के अनुसार अजीत सिंह (25 वर्ष) निवासी ठारू बीते 29 अक्तूबर को सोलन से घर के लिए निकला था। उसी रात युवक की कार खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। लेकिन इस हादसे की जानकारी किसी को नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें: चेतन और नीलम मिल भी जाते तो रोहित को नहीं हरा पाते: BJP की जमानत जब्त- ऐलान बाकी
कोई संपर्क नहीं होने पर अजीत के परिजन काफी परेशान चल रहे थे। उन्होंने लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की कार्रवाई शुरू की।
क्लीनिक चलाता था मृतक:
इसी बीच पुलिस चौकी शिलाबाग को सोमवार सुबह सूचना मिली कि शलैच कैंची के समीप एक कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजीत सिंह निवासी ठारू के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: जुब्बल में सारे समीकरण फेल: जीत गए कांग्रेस के रोहित, चेतन और BJP चित्त
परिजनों ने बताया कि मृतक अजीत सिंह सोलन में अपना क्लीनिक चलाता था। डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगामी जांच की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks