शिमला : उपचुनाव को लेकर मतदान पूरा होते ही कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 12 नए चेहरों को शामिल किया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी:
बता दें कि पार्टी हाईकमान ने दो महासचिव, आठ सचिव, एक मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इसमें शशि शर्मा और भुवनेश्वर गौड़ को महासचिव नियुक्त किया गया है। दयाल प्यारी, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल चौहान, राजेश कुमार, राकेश नेगी, भूपेंद्र डोगरा और बोधराज भारद्वाज को सचिव के रूप में नियुक्ति हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर के दाम दो हजार रुपये के पार, दीवाली से पहले महंगाई का झटका
वहीं, ज्ञान चंद बडालिया कार्यकारिणी सदस्य और अजय सिंह को मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले यह नियुक्तियां की गई हैं। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से करने में जुट गई है। उपचुनाव में बने चुनावी मूड से बाहर आने का योजना नहीं है।
चार नवंबर से कांग्रेस का सदस्यता अभियान :
दो नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद दीवाली के दिन यानी 4 नवंबर कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलेगा। पार्टी सदस्यता लेने से पहले लोगों को आधार नंबर और पते का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। यह कार्यक्रम आगामी 31 मार्च तक जारी रहेगा। ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों माध्यम से सदस्यता देने की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: धनतेरस से पहले पैसा डबल करने में 20 लोग खेल रहे थे जुआ, जेल में मानेगी दिवाली
हालांकि, हिमाचल में अभी ऑफलाइन सदस्य ही बनाए जाएगी और नई व्यवस्था लागू होते ही ऑनलाइन व्यवस्था की जाएगी। एक नवंबर से ही कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जाना था। लेकिन पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन के कारण प्रदेश में यह सदस्यता अभियान पांच दिन के लिए टालना पड़ा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks