जनता ने मंडी को किया कांग्रेस के हवाले, प्रतिभा जीतीं-हाथ मलते रह गए CM जयराम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जनता ने मंडी को किया कांग्रेस के हवाले, प्रतिभा जीतीं-हाथ मलते रह गए CM जयराम


मंडी।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट से सूबे के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने जीत ली है। सीएम जयराम ठाकुर की गृह क्षेत्र और बीजेपी के ढेरों मंत्रियों के गढ़ से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह तीसरी बार यहां से सांसद चुनी गई हैं। 

यह भी पढ़ें: राजा के गढ़ 'अर्की' में कांग्रेस ने फहराई विजय पताका: संजय अवस्थी ने रत्नपाल को हराया

इस बार उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार और कारगिल हीरो खुशाल ठाकुर को शिकस्त दी है। इससे पहले, वह 2013 के उपचुनाव में यहां से जीती थी। उन्होंने यहां से जीत की हैट्रिक लगा दी है। प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह 8766 वोटों से चुनाव जीत गई हैं।  

यह भी पढ़ें: BJP की हार बदल देगी कैबिनेट: मंत्री नहीं दिला पाए लीड, सीटिंग विधायकों का टिकट भी खतरे में

उन्होंने 3,65,650 हासिल किए। जबकि  बीजेपी प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को 3,56,884 वोट मिले। उपचुनाव में कुल 7,42,771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 12,626 ने नोटा दबाया।  अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ