सिरमौर : हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल चोर गैंग काफी अधिक सक्रिय हो गया है। बढ़ते दामों के बीच ये चोर गाड़ियों का फ्यूल टैंक खाली कर दे रहे हैं। ताजा ममला सिरमौर जिले के नाहन अंतर्गत श्री रेणुका जी मार्ग का है।
ट्रक से डीजल गायब:
मिली जानकारी के अनुसार जमटा के रहने वाले बलबीर सिंह ने दर्ज शिकायत में बताया है कि रविवार शाम ही कालाअंब से उन्होंने अपने ट्रक (HP71-4705) के 170 लीटर क्षमता वाले टैंक को उन्होंने फुल करवाया था। रात में ट्रक उनके घर के आगे ही खड़ा था।
यह भी पढ़ें: Ex CM धूमल को दी जा सकती है संगठन की कमान, डॉ हंस राज समेत इन नामों को भी बड़ी जिम्मेदारी
सुबह उन्होंने फ्यूल इंडिकेटर में काटा काफी नीचे देखा। जिसके बाद उन्होंने टैंक की जांच की तो करीब 120 लीटर डीजल कम था। अनुमानित 12 से 13 हजार का डीजल चोरी हो गया। एक अन्य ग्रामीण रामचंद्र पुत्र आत्मा राम के वाहन से भी 100 लीटर तेल पिछले दिनों चोरी कर लिया गया था।
लगातार सामने आ रहे हैं मामले:
साथ ही बलबीर ने बताया कि उनके जेसीबी (HP01-3597) का तेल भी चोरी कर लिया गया था। जिसके बाद से ग्रामीण निगरानी करने की कोशिश करते रहे कि चोरी करने वालों को रंगे हाथों पकड़ा जाए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : एकतरफा आशिक बना विलेन, जयमाला के बाद दुल्हन के घर से लौट गया दुल्हा और बराती
माना जा रहा है कि डीजल व पैट्रोल के दामों में भारी उछाल के कारण चोरों ने इसे भारी मुनाफे का सौदा मान लिया है। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। लोगों ने जल्द से जल्द पुलिस को ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने कहा कि उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks