बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित स्वारघाट से सामने आया है। जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक 30 वर्षीय युवक के पास से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है।
पुलिस को देख घबराया:
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब आठ बजे पुलिस की विशेष टीम चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वारघाट के अपर आरटीओ बैरियर के पास गश्त पर थी। इस दौरान टीम मौके से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः दवा दुकान में चल रहा था नशीली ड्रग्स का कारोबार, भारी संख्या में टैबलेट्स बरामद
इस बीच मौके पर अजय कुमार उर्फ काकू निवासी गांव लगट बरमाणा आ पहुंचा। जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मौके से भागने लगा। जिस पर तुंरत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
100 ग्राम से अधिक चिट्टा:
इस दौरान जब उन्होंने उक्त युवक की तलाशी ली तो उन्हें उसके पास से 100.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः तेज रफ्तार ने ले ली युवक की जान; बैरिगेट से टकराया; बुझ गया परिवार का चिराग
फिलहाल पुलिस टीम द्वारा मामले के संबंध में आगामी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार उक्त युवक के पास ये नशा आया कैसे और वे इसे किसे बेचने वाला था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks