शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते कल JCC बैठक के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कई सारे तालियां बटोरने वाले ऐलान किए थे, लेकिन हर परिस्थिति में दिन रात एक कर जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मी इस बैठक के फैसलों से नाखुश थे।
कुछ प्रतिनिधियों के बजाय सैंकड़ों पुलिस कर्मचारी जुट गए
इसके बाद सरकार से खफा हुए 2015 के बाद विभाग में नियुक्तियां हासिल करने वाले कर्मियों ने पुलिस विभाग की सरकारी मेस में खाना ना खाने का फैसला कर लिया था। वहीं, आज निजी निवास ओक ओवर रविवार को पुलिस छावनी में बदला नजर आया। सूत्रों के अनुसार कुछ पुलिस कर्मियों ने इस संबंध में सीएम से मिलने का समय लेने के लिए ओक ओवर संपर्क किया। उन्हें चार बजे यहां आने को कहा गया मगर यहां पुलिस कांस्टेबल के कुछ प्रतिनिधियों के आने के बजाय सैंकड़ों कर्मचारी यहां जुट गए।
कल वार्ता के लिए बुलाया
मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांग काे लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे पुलिस जवानों से सीएम जयराम ठाकुर ने मुलाकात की। सीएम ने उन्हें कल वार्ता के लिए बुलाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 2015 के बाद भर्ती हुए पुलिस जवानों की मांग को लेकर वित्तीय सचिव व फाइनांस कंट्रोलर से चर्चा की जाएगी तथा चर्चा के बाद जो भी रास्ता होगा निकाला जाएगा।
जेसीसी बैठक में मांगों पर चर्चा हुई
बतौर रिपोर्ट्स, सीएम जयराम पुलिस जवानों से मिले और नाराज पुलिस कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जेसीसी बैठक में उनकी मांगों पर चर्चा हुई है। सीएम जयराम ठाकुर ने नाराज पुलिस कर्मचारियों को बताया कि जेसीसी बैठक में अधिकारी उनका पक्ष सही से नहीं रख पाए, जिसके चलते ही कोई फैसला नहीं हुआ है। हांलाकि सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर चर्चा चल रही है और जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks