मंडी से जीत के बाद भावुक हुईं प्रतिभा: राजा वीरभद्र को किया याद- विक्रमादित्‍य ने कसा तंज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मंडी से जीत के बाद भावुक हुईं प्रतिभा: राजा वीरभद्र को किया याद- विक्रमादित्‍य ने कसा तंज


मंडी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह जीत गई हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता और देवी देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल की है। होलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा भाजपा ने पूरे चुनाव में जनता के असली मुद्दों को उठाया ही नहीं। 

उन्होंने कहा की पूरे प्रचार में भाजपा जनता को गुमराह करने का काम करती रही। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात ही नहीं की। उन्होंने कहा जनता पढ़ी लिखी है, वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। 

दिवंगत राजा की बात कर भावुक हो गईं रानी 

वीरभद्र सिंह के बिना चुनाव में उतरना कितना मुश्किल था इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह भले ही साक्षात रूप से उनके साथ नहीं थे। 

लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ था। उन्होंने कहा जब उन्होंने प्रचार के लिए पहला कदम रखा था तो सोचा नहीं था कि इतना प्यार और आशीर्वाद जनता की तरफ से मिलेगा।

जीत के बाद विक्रमादित्य की पहली प्रतिक्रिया 

वीरभद्र और प्रतिभा के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी जीत के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा मंडी यहां के लोगों की है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं। 

इस जीत का पूरा श्रेय उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई और जनता के जो असली मुद्दे हैं उन पर यह चुनाव लड़ा था। जीत के बाद विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह मंडी के लिए रवाना हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ