हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर के दाम दो हजार रुपये के पार, दीवाली से पहले महंगाई का झटका

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर के दाम दो हजार रुपये के पार, दीवाली से पहले महंगाई का झटका

शिमलाः त्योहारों के सीजन में एक बार फिर प्रदेश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। बता दें कि गैस कंपनियों द्वारा एक बार फिर गैस सिलेंडर की कीमतों में 299 रुपए तक का इजाफा किया है। 

व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में इजाफा:

हालांकि, यह इजाफा केवल व्यावसायिक सिलेंडर पर ही किया गया है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रेहेंगे। इसी के साथ अब प्रदेश में व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 2000 के पार हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: धनतेरस से पहले पैसा डबल करने में 20 लोग खेल रहे थे जुआ, जेल में मानेगी दिवाली

होम डिलिवरी के साथ अब लोगों को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर पर 2171 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर घरेलू गैस उपभोक्ताओं को होम डिलिवरी के शाथ 1002 रूपए चुकाने होंगे। 

गैस सिलेंडर के दाम:

  • जुलाईः रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रुपए और व्यावसायिक सिलिंडर 82 रुपए महंगा हुआ था। 
  • अगस्तः घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम -25 रुपए बढ़े थे।
  • सितंबरः घरेलू गैस सिलिंडर -25 रुपए जबकि व्यावसायिक गैस सिलिंडर- 75 रुपए महंगा हुआ था।
  • अक्तूबरः व्यावसायिक गैस सिलिंडर -36 रुपए व घरेलू गैस सिलिंडर - 15 रुपए बढ़े थे।
  • नवंबरः व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम- 266 रुपए बढ़ गए हैं।
गौरतलब है कि व्यावसायिक सिलेंडर के दम बढ़ने से होटल के मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के दामों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जिस कारण दिवाली की मिठाई के लिए लोगों को ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पर सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ