सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर भाग रहे कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना माजरा थाना क्षेत्र का है।
छेड़खानी करना पड़ा महंगा :
बता दें कि 18 साल की युवती कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दिनेश नामक युवक कार (HR29AC-6768) से आकर लड़की को रोका और जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा। उसके साथ एक और लड़का मौजूद था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद दिनेश कार में बैठ भागने लगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में हो रही पेट्रोल-डीजल की चोरी, ट्रक का टैंक किया खाली; कई मामले आए सामने
भागने के दौरान उसकी कार पास की दीवार से टकड़ा गई। टकराने की वजह से कार के अगले हिस्से को काफी नुक्सान पहुंचा साथ ही युवक के सिर में चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा और मामले की जानकारी पुसली को दी।
यह भी पढ़ें: Ex CM धूमल को दी जा सकती है संगठन की कमान, डॉ हंस राज समेत इन नामों को भी बड़ी जिम्मेदारी
पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उक्त युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। आए दिन रास्ते में रोकना और कॉलेज आकार भी परेशान करता था। डीएसपी वीर बहादुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा-341, 354डी व 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks