शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में आज हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की 210वीं बैठक का आयोजन होटल हॉलीडे होम में किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को कई सौगात देने का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें: महंगाई भत्ता देने, छठे वेतन आयोग लागू करने को नहीं है जेसीसी: कर्मचारियों का बड़ा संगठन भड़का!
ये फैसले लिए गए
- वन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को साल 2020-21 के लिए बोनस
- दैनिक वेतनभोगी व अंशकालीन वर्करों का सरकार की पॉलिसी के अनुसार वेतन बढेगा
- अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की ही तरह 6 फीसदी महंगाई भत्ता देने
- अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार नियमित करने
- निगम की बिरोजा व तारपीन फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों को दिवाली उपहार की राशि बढ़ाने का भी फैसला



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks