हिमाचल सरकार ने कुछ तो सीखा: 12 से 17 रूपए तक कम होने जा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल सरकार ने कुछ तो सीखा: 12 से 17 रूपए तक कम होने जा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

शिमला : दिवाली से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती कर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. इसी कड़ी में अब हिमाचल प्रदेश सरकार भी पेट्रोल डीजल के कीमतों पर वैट टैक्स कम करने का निर्णय की है.

हिमाचल सरकार भी घटाएगी:

बता दें कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये केंद्र सरकार ने कम की है। यह नए दाम गुरुवार यानी 4 नवंबर से लागू होंगे। वहीं, केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने बाद अब कई राज्यों की सरकारों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले घर में पसरा मातम: 20 वर्षीय बेटा बाइक लेकर सड़क पर गिरा-

सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में यातायात के साधन पेट्रोल और डीजल पर निर्भर हैं, ऐसे में जनता को इस रियायत का सीधा लाभ मिलेगा।

12 रुपए कम होगा पेट्रोल:

वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द इसकी अधिसूचना जारी करेगी। वैट हटाने के साथ ही इन राज्यों में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बयान से से पलट गए कौल सिंह ठाकुर, संन्यास लेने की बात को बताया राजनीतिक जुमला

सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल में वैट कम करने के लिए जल्द ही आदेश जारी करने की बात कही है। बता दें कि केंद्र के फैसले के बाद असम, त्रिपुरा, गोवा, मणिपुर और कर्नाटक सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती करने का फैसला किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ