शिमला : हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा को मिली करारी हार के बाद सरकार जनहित को लेकर अलर्ट हो गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती के बाद अब राशन डिपुओं में भी लोगों का जेब कम ढ़ीला होगा।
ये होगा नया रेट :
बता दें कि प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले माह से डिपुओं में 3 से 5 रुपये सस्ता रिफाइंड तेल मिलेगा। बीपीएल उपभोक्ताओं (BPL consumers) को पांच रुपये और एपीएल उपभोक्ताओं (APL Consumers) को तीन रुपये तक रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः पेड़ पर चढ़ा 25 वर्षीय युवक, नीचे गिरने से टूटी सांसे; दो बहनों का था इकलौता भाई
वर्तमान में एपीएल उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 137 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इनके लिए अगले माह से 134 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल का रेट हो जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा आयात शुल्क में कटौती के कारण दामों में गिरावट हुई है।
सरसों तेल का टेंडर भी होगा :
राशनकार्ड उपभोक्ताओं को एक लीटर रिफाइंड तेल और एक लीटर सरसों तेल दिया जाता है। खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा रिफाइंड तेल का टेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं इस माह में सरसों तेल के टेंडर हेतु आवेदन भी मांगे जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल : घर से घुमने निकला, पेड़ से लटका मिला; दो घरों का बुझा चिराग, टूटा दुखों का पहाड़
गौरतलब है कि हिमाचल सरकार की तरफ से प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें 3 दालें, दो लीटर तेल, एक किलो नमक और 500 ग्राम प्रतिव्यक्ति चीनी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार सब्सिडी पर आटा व चावल उपलब्ध करा रही है।
दालों के दाम में भी होगी कटौती:
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेंद्र गर्ग का कहना है कि दालों के कीमतों में अभी और कमी होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से दालों में सब्सिडी बढ़ा दी गई है। इसके बाद बाजार कीमतों के अपेक्षा डिपो में दालें सस्ती मुहैया कराई जा रही हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks