शिमला/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में चार सीटों पर हुए उपचुनावों का परिणाम तो हम सबको पता है, लेकिन बीजेपी को मिली इस बड़ी हार के बाद से स्थितियां काफी ज्यादा बदलती चली जा रही हैं। बीते कल कांगड़ा जिला के कद्दावर नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पड़ से इस्तीफ़ा दिए जाने के बाद अब आज एक और बड़ा इस्तीफ़ा आया है।
प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर दिया दो पदों से इस्तीफ़ा
ताजा अपडेट के अनुसार सोलन जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे व सिरमौर जिला के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन गुप्ता ने दोनों पदों से त्याग पत्र दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया माध्यम से दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जातिवाद: मिड-डे मील वर्कर ने पति के साथ पीट डाली शिक्षिका, मुंह पर थूका भी!
सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पिछले 6 माह से लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण में जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा से त्याग पत्र दे रहा हूँ विवरण अलग से भेज रहा हूँ धन्यवाद। उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 महीने से गायब चल रहा था 25 वर्षीय युवक, सड़ी-गली हालत में जंगल से मिला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पवन गुप्ता की पार्टी में किसी भी स्तर पर सुनवाई न होने के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। वह सोलन जिला के भाजपा अध्यक्ष, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष व बघाट बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। पवन गुप्ता बघाट बैंक में नामित समिति के सदस्य भी बीते वर्ष से बने हुए थे, लेकिन उनके सहित चार अन्य सदस्यों को पद से हटा दिया गया था।
क्या दूसरे दल में जाएंगे परमार
वहीं, दूसरी तरफ परमार के त्यागपत्र के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के नाराज नेताओं से लगातार ही दूसरे दल संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में कहीं पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज नेता किसी नए राजनीतिक दल को राज्य में लांच करने की तैयारी में तो नहीं लगे हैं। ऐसी ही स्थिति कांग्रेस में भी हाशिए पर पड़े नेताओं की भी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks