सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सड़क की घटिया गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फुटने की खबर सामने आई है। मामला मढीघाट-सुल्तानपुर मार्ग का बताया जा रहा है।
जहां आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। मामला इतना ही बढ़ गया कि ग्रामीणों को शांत कराने लोग निर्माण के अधिशाषी अभियंता व एसडीओ को मौके पर पहुंचना पड़ा।
किन बातों को लेकर नाराज थे ग्रामीण:
- एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की लागत खर्च होने के बावजूद सड़क टूटी फूटी है।
- सड़क में दो-दो फीट गहरे गड्डे पड़ गए हैं।
- ग्रामीण सड़क की क्वालिटी को लेकर नाखुश हैं।
- उन्होंने विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि क्वालिटी कंट्रोल सड़क की गुणवत्ता पर क्यों चुप्पी साधे बैठा है।
क्या चाहते हैं ग्रामीण:
- ग्रामीणों की मांग है कि इस सड़क की रि-मैटलिंग की जाए।
- नालियों का निर्माण उचित तरीके से किया जाए।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके बाद भी अगर लोक निर्माण विभाग की नींद नहीं टूटी तो उन्हें हाईवे पर चक्का जाम जैसे कठोर कदम उठाने पडेंगे के लिए मजबूर होना पड़ेगा बल्कि आने वाले चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks