हिमाचल से दुखद खबर: घास लेने गया शख्स खाई में गिरा, अस्पताल ले गए पर नहीं बचा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल से दुखद खबर: घास लेने गया शख्स खाई में गिरा, अस्पताल ले गए पर नहीं बचा


सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित संगड़ाह उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव शीली भंगाडी निवासी एक शख्स की खाई में गिरने के कारण जान चली गई। बताया गया की यह हादसा उस वक्त पेश आया, जब उक्त शख्स घर से कुछ ही दूरी पर घास लेने गया हुआ था। 

यह भी पढ़ें: BJP खेमे से आने लगी आवाज: जयराम हटाओ, अनुराग लाओ; सरकार बचाओ

इसी बीच घर से लौटते वक्त उसका पांव फिसला और वह नीचे गिरकर बुरी तरह से चोटिल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए नौहराधार सीएचसी ले जाया गया। जहां उक्त शख्स की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए सोलन रेफर कर दिया गया। इस बीच गिरीपुल के नजदीक पहुंचने के बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: मंडी की हार: सवर्णों की नाराजगी बीजेपी को पड़ी भारी, 8766 से हारे और नोटा में गए 12,626 वोट

जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 40 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। वहीं, मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। स्थानीय नायब तहसीलदार काकू राम भारद्वाज ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की और से मृतक व्यक्ति के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ