चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में अगस्त माह से लापता व्यक्ति का कंकाल मिलने की खबर सामने आई है। घटना भरमौर उपमंडल के तहत बड़ग्राम पंचायत के कंडोला फाट की है। यहां नरकंकाल मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
शिनाख्ती की समस्या:
बता दें कि स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि कंडोला फाट में एक नरकंकाल मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। साथ ही शिनाख्ती कैसे की जाए ये समस्या भी खड़ी हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खेतों की बिजाई कर लौट रहे थे रि. शिक्षक, ट्रैक्टर पलटी; दबने से गई जान
सबूत के तौर पर केवल कंकाल के पास मिला मृतक का कपड़ा था जो कि बुरी तरह खराब हो गया था। जिसके बाद हाल के दिनों में लापता हुए लोगों की शिकायत की लिस्ट निकाली गई और उनके परिजनों को बुलाया गया।
ऐसे हुई पहचान:
कार्रवाई के दौरान ग्रामीण कैलाश चंद ने कपड़ों से पहचान करते हुए बताया कि यही कपड़े पहन कर उनका बेटा जिया लाल निकला था। जोकि पिछले अगस्त माह से ही लापता चल रहा है और अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है, इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना भरमौर में दर्ज करवाई गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला के घर में दी दबिश; निकली चिट्टा तस्कर, अरेस्ट
गांव वासियों के अनुसार जिया लाल अगस्त महीने से ही लापता था और दिमागी तौर पर भी कुछ कमजोर था। वहीं, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम का कहना है कि जांच चल रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks