हिमाचल पुलिस बनी मसीहाः नशे में धुत महिला की बचाई जान, हो रही जमकर तारीफ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस बनी मसीहाः नशे में धुत महिला की बचाई जान, हो रही जमकर तारीफ

सोलनः हिमाचल प्रदेश पुलिस अकसर अपने सराहनीय कार्यों को लेकर अकसर चर्चा में बनी रहती है। इस बार भी पुलिस ने ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है जिसके बाद से हर कोई उनकी सराहना करने में लगा हुआ है। 

नशे में धुत थी महिला:

बता दें कि सोलन जिले  स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर एक महिला नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस थौकी सपरून को स्थानीय लोगों ने दी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: हैलीकाप्टर बने पिकअप ने ले ली मासूम की जान, मां का आंचल हुआ सूना

स्थानीय लोगों की मानें तो अधिक ठंड होने के कारण महिला की जान भी जा सकती थी यदि महिला पूरी रात सड़क किनारे पड़ी रहती। वहीं, मिली जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने महिला को सड़क किनारे से उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला नेपाल मूल की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक बेटी के मां ने सात पन्ने का नोट लिखा, फिर कर लिया आत्मदाह; पति अरेस्ट

हालांकि, नशे की हालत में धुत होने के कारण महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी। वहीं, पुलिस के इस कार्य के बाद हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। ता दें कि इससे पहले भी एक शख्स नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। जिसकी पूरी रात बाहर ठंड में रहने के कारण मौत हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ