केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रहीं तीन गाड़ियों में टक्कर, दो पुलिस कर्मियों समेत चार घायल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रहीं तीन गाड़ियों में टक्कर, दो पुलिस कर्मियों समेत चार घायल

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के काफिले में  गाड़ियों की टक्कर हो गई हैं।

जानवर घुस गया था काफिले में:

मिली जानकारी के अनुसार अनुराग अपने गांव समीरपुर से दिल्ली के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान हमीरपुर के हीरानगर में सड़क पर अचानक एक जानवर के आने से काफिले की गाड़ियां अआपस में टकड़ा गईं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : वर्षों से जंगल के गुफा में अकेली रह रही थी 58 वर्षीय महिला, दिवाली के दिन जिंदगी में आई रौशनी; जानें पूरी स्टोरी

हालांकि, इस दुर्घटना में  केंद्रीय मंत्री के वाहन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गाड़ी के पीछे चल रही गाड़ियां जंगली जानवर को बचाते समय तीन गाड़िया टकरा गईं। जिसमें दो पुलिस कर्मियों समेत चार लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: HRTC ने भाई दूज पर महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, बस में सफर करना हुआ फ्री

घायल पुलिस कर्मियों को मेडिकल कालेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। अनुराग ठाकुर के निजी गाड़ी और स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्हें दिल्ली निकलना था इसलिए घटना के बाद वह आगे के लिए निकल गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ