कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। घटना पर्यटन नगरी मनाली के चुंबक मोड़ के पास का है। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पर्यटकों से भरी थी गाड़ी:
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी (HP-58 5973) रोहतांग के समीप से पर्यटकों को लेकर नाली की तरफ आ रही थी कि चुंबक मोड़ के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी।
यह भी पढ़ें: जुब्बल में सारे समीकरण फेल: जीत गए कांग्रेस के रोहित, चेतन और BJP चित्त
दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल लोगों को मनाली के हॉस्पिटल में उपचार हेतु पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई कर रही है। शिनाख्ती के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
डीएसपी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया गया है और कारणों का पता लगाया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks