हिमाचल : दुपट्टे का झूला बना खेल रही थी मासूम, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल : दुपट्टे का झूला बना खेल रही थी मासूम, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

चंबा :
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से किशोरी के गले में दुपट्टा फंसने से मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना चंबा शहर से सात किलोमीटर दूर स्थित रजेरा गांव की है।

झूला बना खेल रही थी:

बता दें कि गांव टिकरा रजेरा निवासी स्नेहा (14 वर्ष) खेत में दुप्पटे का झूला बनाकर झूल रही थी कि अचानक दुप्पटे का झूला उसके गले में फंस गया और दम घुटने से वह बेहोश हो गई।


परिजनों ने जब बेटी को झूले पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ