हिमाचल: चढ़ाई चढ़ रही ट्रक खाई में गिरी; ड्राइवर की गई जान; पत्थर लगाने वाला बाल-बाल बचा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: चढ़ाई चढ़ रही ट्रक खाई में गिरी; ड्राइवर की गई जान; पत्थर लगाने वाला बाल-बाल बचा

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। घटना उपमंडल राजगढ़ में कोटली के समीप का है। जहां एक ट्रक बीती रात अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चालक की मौत हो गई।

पत्थर लगाने वाला बच गया:

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक (HP 16 A 2791) कोटली से सनोत सीमेंट लेकर जा रहा था, जिसमें चालक सहित कुल दो व्यक्ति सवार थे। नेरी कोटली के समीप एक लिंक रोड सनोथ के पास ट्रक चढ़ाई पर चढ़ रही थी, खलासी देवराज नीचे उतरकर टायर में पत्थर लगा रहा था। ताकि ट्रक बैक नहीं हो।

यह भी पढ़ें: बयान से से पलट गए कौल सिंह ठाकुर, संन्यास लेने की बात को बताया राजनीतिक जुमला

इसी बीच ट्रक अनियंत्रित हो गया और नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक 48 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र भगत राम निवासी गांव बोहल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देव राज निवासी गांव कोटी हादसे में बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव में धूमल ने झेली अनदेखी: अब हार के बाद इशारों में बड़ा कुछ बोल गए..

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 20 हज़ार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ