हिमाचलः घर में झूठ बोल करने गए पार्टी, नदी में डूबे; एक बरामद, दुसरे की कड़ी तलाश जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः घर में झूठ बोल करने गए पार्टी, नदी में डूबे; एक बरामद, दुसरे की कड़ी तलाश जारी

कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में बीते शनिवार को दो नाबालिग लड़के सेल्फी लेते वक्त ब्यास नदी में डूब गए थे। जिनमें से एक का शव आज दोपहर को एनडीआरएफ की टीम द्वारा पानी से बाहर निकाला गया है। 

घर में झूठ बोल पार्टी कर रहे थे:

 रामद शव की शिनाख्त आयूष पुत्र राजपाल निवासी खन्ना, डाकघर गरली के तौर पर हुई है। हालांकि, अभी भी नदी में डूबे दूसरे युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः अपने हक के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण; मौके पर पहुंचे अधिकारी

बता दें कि बीते शनिवार को अंशुल व आयूष अपने घर से आधार कार्ड बनाने का बहाना बनाकर अपने दोस्तों संग पार्टी करने के लिए नदी किनारे पहुंचे हुए थे। इस बीच नदी में सेल्फी लेते वक्त दोनों तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गए।

परिजन थे परेशान:

काफी शाम तक भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हे नदी किनारे स्कूटी व दोनों के कपड़े व मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद से ही पुलिस व एमडीआरएफ की टीम दोनों युवकों की तलाश में जुट गई थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आचार संहिता हटते ही शुरू होगी शिक्षक भर्ती और प्रोमोशन प्रक्रिया; जानें डिटेल्स

इसी कड़ी में आज दोपहर पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है। इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नदी से एक लड़के का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरे के लिए सर्च अभियान चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ