हिमाचल: लाख रुपए की घूस संग पकड़ाए MVI के घर पर दबिश, जारी है विजलेंस का एक्शन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: लाख रुपए की घूस संग पकड़ाए MVI के घर पर दबिश, जारी है विजलेंस का एक्शन


मंडी/हमीरपुर :
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से ड्राइवर लाइसेंस के नाम पर घूसखोरी के मामले में अब एक नयी अपडेट सामने आई है। विजिलेंस टीम ने अब गिरफ्तार एमवीआई के घर पर छापेमारी कर दी है।

घर में हैं बूढ़े मां-पिता:

बता दें कि विजिलेंस टीम लगातार मिल रही शिकायत के बाद 27 नवंबर को चल रही ड्राइविंग टेस्ट में पास करने के नाम रिश्वतखोरी करते हुए आरटीओ के तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के हमीरपुर स्तिथ घर पर छापेमारी शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: हिमाचल के जवान ने पत्नी संग फंदा लगाकर जान दी, पिछले साल ही हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार मंडी से विजिलेंस की टीम हमीरपुर पहुंची और अभिषेक पुत्र यातेंदर शर्मा निवासी मकान नंबर-108 वार्ड नंबर-9 रूपनगर जिला हमीरपुर पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।

कुल तीन हुए थे गिरफ्तार:

अभिषेक सुंदरनगर के कंसा चौक में गाड़ियों के लाइसेंस बनाने और पासिंग के नाम पर रिश्वत लेते पकड़े गए थे। उसके पास उपमंडल बल्ह और सुंदरनगर का भी बतौर एमवीआई अतिरिक्त कार्यभार है। 

इसके साथ विनोद पुत्र जोगिंद्र निवासी कपाही सुंदरनगर जिला मंडी तथा प्रीतम ठाकुर पुत्र रणजीत सिंह निवासी खुडला तहसील बलद्वाड़ा ने कंसा चौक में वाहनों की पासिंग के दौरान रिश्वत ली है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के ये दो जिले हैं झारखंड से भी ज्यादा गरीब: गरीबी सूचकांक में प्रदेश Top 6 में शामिल

राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में एमवीआई अभिषेक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पासिंग के नाम पर ली जाने वाली 1 लाख 13 हजार 120 रुपये की रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ