शिमला। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का दौर समाप्त हो चुका है। इन चुनावों में बीजेपी बुरी तरह से पटखनी देने के बाद कांग्रेस के नेताओं अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के समय तक यही माहौल बरकरार रखने की खातिर बीजेपी और उसके नेताओं के खिलाफ हमलावर रुख इख्तियार कर रखा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से बिना बताए कहीं चली गई 13 साल की लड़की, बाहरी राज्य के युवक पर आरोप
इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा रामपुर के लवी मेले को लेकर सरकार पर राजनीति करने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सीएम जयराम ने कहा है कि विक्रमादित्य उत्साहित हैं व जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः समारोह में शामिल होने गया युवक फिसलकर 200 मीटर नीचे गिरा, मौके पर निधन
बकौल सीएम जयराम, हर बात को राजनीति से जोड़ना उचित नही है। यह एक ट्रेड फेयर है, जबकि रेणुका व अन्य देवीय परंपराओं से जुड़े मेलों में अंतर है। सीएम जयराम ने कहा कि रेणुका जी में भी रस्मी कार्यक्रम किया गया है। सरकार मेले के खिलाफ नही हैए कोविड के चलते रस्में निभाई जा रही हैं जिसको विपक्ष के लोगों को समझने की आवश्यकता है।
कंगना के बयान पर नहीं दी कोई भी प्रतिक्रिया
वहीं सीएम जयराम हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए, उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। गौरतलब है कि सूबे के कांग्रेस नेताओं ने कंगना के बयान के खिलाफ हमलावर रुख इक्तियार कर रखा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks