BJP खेमे से आने लगी आवाज: जयराम हटाओ, अनुराग लाओ; सरकार बचाओ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

BJP खेमे से आने लगी आवाज: जयराम हटाओ, अनुराग लाओ; सरकार बचाओ

शिमला डेस्क: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के परिणाम का ऐलान हो चुका है। भाजपा को सभी तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

जयराम के सहारे मिशन रिपीट असंभव:

चुनाव परिणाम आने के साथ से ही भाजपा कार्यकर्ता अपनी-अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं। सरकार और संगठन की अनदेखी से नाराज हर कार्यकर्ता की अपनी अपनी कहानी है।

यह भी पढ़ें: फटा पोस्टर निकले CM जयराम, PM मोदी स्टाइल फ्लॉप; पार्टी नहीं संभाल सके सुरेश कश्यप

हम यहां किसी का नाम और सोशल मीडिया सार्वजनिक नहीं करते हुए सारांश आपको बताने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का साफ मानना है कि जयराम ठाकुर के सहारे अब मिशन रिपीट संभव नहीं है।

कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के दम पर ही अब हिमाचल प्रदेश में सरकार की वापसी संभव है। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप से भी लोगों की नाराजगी है।

अनुराग की वापसी केवल नड्डा के हाथ:

गौरतलब है की अनुराग ठाकुर केंद्र में अब बड़े ओहदे पर बैठे हुए हैं। ऐसे में क्या वो अपने पिता की विरासत को संभालने के लिए वापस लौटेंगे भी। अनुराग की हिमाचल बीजेपी के राज्यस्तरीय नेतृत्व में वापसी वैसे तो होने मुश्किल ही दिखती है, लेकिन यदि बीजेपी की सरकार दुहराने का दबाव हिमाचल से ही ताल्लुक रखने वाले नड्डा के ऊपर बनता है. तो शायद ही इस सन्दर्भ में कुछ बात बन सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ