कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित जवाली के अंतर्गात आते फारियां से करडियाल मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की जान चली गई।
बताया गया कि यह हादसा बाइक के स्किड होने की वजह से हुआ। जान गंवाने वाले युवक की पहचान अविनाश चौधरी पुत्र शिवराज चौधरी निवासी बनाड़ा के रूप में की गई है।
वहीं, हादसे के सम्बन्ध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस द्वारा हादसे के बाद घटना स्थल का मुआयना भी किया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks