ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। ऊना बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही महिला पर उसके ही पति ने जानलेवा हमला कर दिया।
तलाक का चल रहा है केस:
पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित महिला अनुराधा निवासी रक्कड़ कॉलोनी ने बताया कि पति के साथ उसका तलाक का केस चल रहा है। शनिवार सुबह रक्कड़ कॉलोनी में बस लेने के लिए खड़ी हुई थी। इसी दौरान पति अनिल कुमार अपनी स्कूटी पर ऊना की ओर से आया और मेरे आगे लगा दी।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रहीं तीन गाड़ियों में टक्कर, दो पुलिस कर्मियों समेत चार घायल
महिला के अनुसार पति के साथ बोलचाल न होने के कारण मैं वहां से एक तरफ होने लगी, तो मेरे पति ने स्कूटी से उतरकर मेरा रास्ता रोका व उसने किसी नुकीली हथियार से मेरे सिर व पीठ पर कई वार किए। इससे मुझे सिर व पीठ पर चोटे आईं हैं ।
पति हुआ फरार:
बता दें कि इस हमले के बाद आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां महिला का उपचार जारी है।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंच महिला का बयान दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उचित कार्रवाई की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks