मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित लडभड़ोल में एक युवक की शराब का अधिक सेवन करने के कारण मौत की खबर सामने आई है। जान गंवाने वाले युवक की पहचान 29 वर्षीय अनिल कुमार निवासी गांव गनई जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।
शराब का ओवरडोज :
मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ने अपने मित्र के कमरे में जाकर शराब का अत्यधिक सेवन किया था। जिस वजह से वे बेहोश हो गया। इस दौरान जब उसके दोस्त ने उसे उठाना चाहा तो अनिल ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मृतक युवक के दोस्त ने इस बात की सूचना अनिल के घरवालों व पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः शादी वाले दिन ही उठी दुल्हे की अर्थी, काफी प्रयासों के बाद तय हुआ था रिश्ता
इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
इलैक्ट्रीशियन का करता था काम:
बताया जा रहा है कि मृतक युवक लडभड़ोलल स्थित ऊहल तृतीय चरण परियोजना चूल्ला में आउटसोर्स पर बतौर इलैक्ट्रीशियन के पर पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम का कहर: ठंड में नहाना पड़ा महंगा, शाम होते-होते चली गई जान
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks