बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों के बावजूद भी सूबे में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी कम होते नजर नहीं आ रहे। इसी कड़ी में सूबे के बिलासपुर जिले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दिल्ली से हेरोइन की बड़ी खेप ला रहे एक युवक को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बकरे को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई काली देवी, क्षेत्र में दहशत
बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी के पास से 103.15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बताया गया कि उक्त युवक बस में सवार होकर दिल्ली से हिमाचल चिट्टा ला रहा था। इसी बीच सदर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जबली के पास आरोपी को धर दबोचा।
दिल्ली का ही रहने वाला है आरोपी
इस दौरान युवक ने पुलिस को चकमा देने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी की पहचान सबील (30) निवासी पंजाब एस्टेट सिंकदराबाद रोड न्यू दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, नशे की बरामदगी के बाद अब पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बकरे को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई काली देवी, क्षेत्र में दहशत
इसके साथ ही साथ पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, पुलिस द्वारा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से ला रहा था और यह सप्लाई किसी देने वाला था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks