शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं. आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं. आने वाला फरवरी माह आपके लिए शुभकारी होगा और दिसंबर माह भाग्योदय वाला होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपके जीवन में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी. रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. स्वास्थ बेहतर रहेगा. प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है. क्या न करें-आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज का दिन विद्यार्थियों एवं लेखकों के लिए बहुत ही अच्छा है. व्यापार ठीक-ठाक चलता रहेगा. संतान की स्थिति मध्यम है. क्या न करें-आज के दिन गृह कलह ना करें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक है, भाइयों मित्रों का साथ होगा. क्या न करें-आज मां के स्वास्थ की अनदेखी ना करें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, स्वास्थ की स्थिति अच्छी है, प्रेम में कुछ नयेपन का एहसास होगा. क्या न करें-आज के दिन किसी भी तरह का पूंजी निवेश ना करें.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, प्रेम की स्थिति अच्छी है. जीवनसाथी का पूरा साथ होगा. क्या न करें-आज के दिन किसी नए व्यापार की शुरुआत ना करें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे. जिस चीज की जरूरत आपको होगी, उसकी उपलब्धता आसानी से होगी. प्रेम का साथ होगा. क्या न करें-आज कठोर भाषा का प्रयोग ना करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks