शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं. आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं. आने वाला फरवरी माह आपके लिए शुभकारी होगा और दिसंबर माह भाग्योदय वाला होगा.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है, स्वास्थ ठीक रहेगा. क्या न करें-आज के दिन खुद पर नकारात्मक सोच को हावी ना होनें दें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. यात्रा में लाभ होगा. स्वास्थ मध्यम है. क्या न करें-आज के दिन आंखों की तकलीफ को हल्के में ना लें.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. राजनीतिक लाभ मिलेगा. आपके स्वास्थ एवं प्रेम की स्थिति ठीक है. क्या न करें-आज पिता के स्वास्थ में लापरवाही ना करें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा, यात्रा से लाभ होगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है. आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा. क्या न करें-आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है, जीवनसाथी का साथ होगा. क्या न करें-आज वाहन चलाते समय किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks