शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी। इनके शत्रु भी होते हैं। अगले साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इस महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, नौकरी एवं व्यापार में मन लगेगा। क्या न करें- आज के दिन संतान के स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना करें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, गुरू ज्ञान की प्राप्ति होगी, स्वास्थ नरम रहेगा, लेकिन प्रेम एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज आप किसी से भी झगड़े की शुरूआत ना करें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आप अपने क्रोध पर काबू रखें, विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा समय है, स्वास्थ अच्छा है, लेकिन प्रेम में कलह हो सकता है। क्या न करें-आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, स्वास्थ ठीक रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। क्या न करें-आज के दिन अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें।
सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज आपका किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा, जीवन में तरक्की करेंगे, आज के दिन आपको व्यवसायिक लाभ हो सकता है और अपनों का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज मान-सम्मान से समझौता ना करें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज का आपके लिए बेहद शुभ होने वाला है, धनागमन होगा, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, कुटुम्बों में वृद्धि होगी, स्वास्थ एवं प्रेम ठीक रहेगा। क्या न करें-आज के दिन भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks