राशिफल 04 दिसंबर : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 04 दिसंबर : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला:
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी। इनके शत्रु भी होते हैं। अगले साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इस महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।

तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमक रहे हैं। आप ओजस्वी, तेजस्वी बनें रहेंगे, आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। क्या न करें-आज के दिन संतान के स्वास्थ में लापरवाही ना करें।

वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज आपका मन व्याकुल रहेगा, स्वास्थ मध्यम है, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है, धनागमन होने की संभावना है। क्या न करें-आज के दिन स्वास्थ से लापरवाही ना करें।

धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको आर्थिक क्रियाओं का भरपूर साथ मिलेगा, स्वास्थ पहले से काफी बेहतर है, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है। क्या न करें-आज सरकारी तंत्र से ना उलझें।

मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा, आप रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा में लाभ होगा, स्वास्थ एवं प्रेम की स्थिति ठीक है। क्या न करें-आज के दिन प्रेम में कलह ना करें।

कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज आपका रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा, आज आप धार्मिक क्रियाओं में भाग ले सकते हैं, स्वास्थ एवं प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। क्या न करें-आज के दिन यात्रा में लापरवाही ना करें।

मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी हो गई है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ ठीक रहेगा। क्या न करें-आज के दिन मानसिक चंचलता को खुद पर हावी न होने दें।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ