शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका स्वास्थ ठीक है, लेकिन मुख या नेत्र रोग के शिकार हो सकते है। आपका प्रेम एवं व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का निवेश ना करें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका स्वास्थ नरम-गरम बना रहेगा। आप खुद में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक है। क्या न करें-आज भाग्य भरोसे कोई जोखिम ना लें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपका व्यापार ठीक रहेगा। धनागमन होने की संभावना है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन सरकारी तंत्र से ना उलझें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपकी आय में आशातीत सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होनें दें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपको व्यापारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ ठीक नहीं रहेगा, सीने में विकार सम्भव है। प्रेम मध्यम है। क्या न करें-आज के दिन पिता के स्वास्थ में लापरवाही ना करें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ भी थोड़ा नरम रहेगा। क्या न करें-आज के दिन अपने मान-सम्मान से समझौता ना करें।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks