शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जल्द ही बेहतर परिणाम दिखाई देंगे. कारोबार पर नजर बनाए रखें. कल्पनाओं में न खोएं, सच के धरातल पर रहें. भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करना चाहिए. आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ भी मिल सकती है.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज परिवार में कलह हो सकता है. स्वास्थ मध्यम है. आज आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है. क्या न करें-आज के दिन किसी भी तरह का आर्थिक जोखिम लेने से बचें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका स्वास्थ नरम गरम बना रहेगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. धनागमन हो सकता है. किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा. क्या न करें-आज के दिन अत्यधिक खर्च ना करें.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके स्वास्थ एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है. गृह कलह संभव है. व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा. मन परेशान रहेगा. क्या न करें-आज के दिन सरकरी तंत्र से ना उलझें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक है. व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं. क्या न करें-आज के दिन संतान के कारण धैर्य ना खोएं.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. स्वास्थ नरम रहेगा. प्रेम एवं व्यापार मध्यम है. क्या न करें-आज पिता के स्वास्थ से लापरवाही ना करें.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपको अपमानित होने का भय रहेगा. स्वास्थ नरम है. प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक नहीं है. व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें-आज किसी तरह का निवेश ना करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks