राशिफल 30 दिसंबर : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 30 दिसंबर : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं। आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।

मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको आपने जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा। प्रेम एवं संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। क्या न करें-आज के दिन आप गृह कलह की शुरूआत खुद ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ ठीक रहेगा। व्यापार काफी अच्छा रहेगा, लेकिन फिर भी मन थोड़ा परेशान रहेगा। क्या न करें- आज प्रेम में कलह ना करें।

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपकी मां के स्वास्थ में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। आपका व्यापार ठीक रहेगा। प्रेम में कलह सम्भव है। क्या न करें-आज आर्थिक निवेश ना करें।

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज किसी पर अत्यधिक क्रोध ना करें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन जुबान को अनियंत्रित ना होने दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ