शिमला पुलिस का कारनामा: 16 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा, हजारों में नकदी बरामद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला पुलिस का कारनामा: 16 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा, हजारों में नकदी बरामद


शिमला:
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस ने जुआ खेलते हुए 16 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

हजारों रुपए भी बरमाद:

बता दें कि पुलिस थाना पश्चिमी शिमला को जानकारी मिली कि कुछ लोग उनके थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। एक टीम ने मौके पर छापेमारी की। जहां नौ लोग जुआ खेलते हुए पाए गए।

ठीक इसी तरह ठियोग थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 7 अन्य लोगों को अरेस्ट किया है। जिनके पास से 25,980 रुपए नगद बरामद किए गए। 

यह भी पढ़ें: आधी रात को हिमाचल में घुस गोलीबारी करने लगे बाहरी राज्य के 35 पुलिसवाले, शराब पीकर टाइट!

वहीं, पश्चिमी शिमला पुलिस थाना टीम ने मौके से नौ लोग के पास से 17,380 रुपए नगद बरमाद किए हैं। शिमला पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मामले की पुष्टि की है। साथ ही इन सभी जुआरियों की पहचान भी उजागर की है। 

पहचान भी की गई उजागर:

इसके साथ ही पश्चिमी शिमला पुलिस टीम ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 273/21 दर्ज कर लिया गया है। वहीं, ठियोग थाने में भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 167/21 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम ने बताया: आला नेताओं की रिपोर्ट भेजी केंद्र के पास, मंत्रिमंडल में बदलाव पर वहीं से..

पश्चिमी शिमला पुलिस थाना द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों की पहचान धीरज पुत्र श.  विजय कुमार (2) सुख देव पुत्र / ओ श.  टेक चंद (3) दविंदर पुत्र / ओ श.  कनिया लाल (4) हीरंदर पुत्र / ओ श्री.  दीनात (5) हरीश पुत्र भगत राम (6) तनुज पुत्र / ओ श.  हरीश कुमार (7) चेतन ठाकुर पुत्र शिव राम (8) रोशन लाल पुत्र लाजपथ (9) भवन दत्त पुत्र/श्री.  साईं राम जो एक साथ जुआ खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नौकरी: 10वीं-12वीं पास को मौका, आवेदन को बचे हैं केवल 5 दिन

ठियोग पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है (1) अंकित ठाकुर पुत्र श्री.  जगदीश ठाकुर (2) कीर्ति बहादुर पुत्र/श्री.  खरकबीर (3) नरेश ठाकुर पुत्र/श्री.  मोहन सिंह (4) सत्य प्रकाश पुत्र / ओ श्री.  रोशन लाल (5) सुनील कुमार पुत्र श्री.  मोहिदर सिंह (6) प्रदीप शर्मा पुत्र/श्री.  ओम प्रकाश (7) लोकिंदर ठाकुर पुत्र श्री.  उदम सिंह ठाकुर जो एक साथ जुआ खेल रहे थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ