मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार लिए जा रहे ठोस एक्शन के बावजूद भी सूबे में नशा तस्करों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। तभी तो प्रदेश के लोगों के बीच इस नशे के इस जहर को फैलाने वाले तस्कर हर बार तस्करी करने के नए नए रास्ते जुगाड़ लेते हैं। ताजा मामला सूबे के मंडी जिले से रिपोर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क से 200 फीट नीचे गिरी JCB, IGMC लाए पर नहीं बचा चालक
जहां बल्ह पुलिस की टीम ने डड़ौर-नागचला फोरलेन पर एक ब्लड बैंक सोसायटी की एंबुलेंस से गुप्त सूचना के आधार पर 712 ग्राम चरस बरामद कर एंबुलेंस चालक को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई को बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: HRTC में ड्राइवर के 332 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन- ये रहा आधिकारिक नोटिफिकेशन
बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद जब एंबुलेंस चालक से चरस के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। आरोपी की पहचान ध्यान सिंह पुत्र पोशु राम निवासी बंजार कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks