कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामलों में अब महिलाएं भी संलिप्त पाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक और महिला के पास से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। मामला कांगड़ा जिले के तहत पड़ते गांव धमोता से सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों का मौके पर टूटा दम
मिली जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स से की टीम धमोता के समीप गश्त पर थी। इस दौरान सड़क की ओर आ रही एक महिला पुलिस टीम को देखकर घबरा गई और पीछे मुड़कर तेजी से चलन लगी।
तलाशी में बरामद हुआ नशा
इस पर महिला पुलिस कर्मी ने मौके से भाग रही आरोपित महिला को दौड़ा कर पकड़ लिया। जब शक के आधार पर महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से 9.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित महिला तस्कर की पहचान बीरो देवी पत्नी कंस निवासी धमोता तहसील इंदौरा के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: केमिस्ट्री प्रवक्ता कार से कागजात दिखाने निकले बाहर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गई जान
पुलिस टीम द्वारा मामले के संबंध में एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे मे लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला के पास नशा आया कहां से और वह इस किसे देने जा रही थी।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार 40 हजार JBT और DLD डिप्लोमा धारकों के साथ, SC में देगी चुनौती!
इस मामले की पुष्टि डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान है कि नशा तस्करों के खिलाफ कोई गुप्त सूचना हो तो दें। जानकारी गुप्त रखी जाएगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks