CM जयराम ने दी बड़ी खुशखबरी; एशियन विकास बैंक की 2095 करोड़ रुपए की परियोजना मंजूर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम ने दी बड़ी खुशखबरी; एशियन विकास बैंक की 2095 करोड़ रुपए की परियोजना मंजूर

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए एडीबी परियोजना को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजधानी शिमला में मीडिया से बात करते हुए दी। कुल 2095 करोड़ रुपए की इस योजना से प्रदेश में पर्यटन स्थलों का कायाकल्प करना है।

एशियन विकास बैंक देगी फंड:

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के लिए एशियन विकास बैंक की 2095 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास परियोजना के लिए सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति लेने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि इसमें 90 प्रतिशत ऋण राशि होगी। यह भारत सरकार की ओर से समर्थित होगी। 10 प्रतिशत राज्य का हिस्सा होगा, क्योंकि हिमाचल एक विशेष श्रेणी का राज्य है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में सस्ते राशन की दुकान खोलने का मौका: करें अप्लाई, ये है लास्ट डेट

बता दें कि परियोजना का उद्देश्य राज्य में नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के अलावा मौजूदा पर्यटन स्थलों का रखरखाव, सुधारीकरण और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करना है। 

परियोजना के तहत मौजूदा पर्यटन स्थलों से भीड़भाड़ और पर्यटकों के भारी दबाव को कम करने के लिए इको-टूरिज्म को बढ़ावा देकर राज्य के अनछुए गंतव्यों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

इस तरह से होगा लागू:

सीएम ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय वित्त मंत्री से यह मामला उठाया था तथा पर्यटन मंत्रालय, नीति आयोग और वित्त मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुति दी है। एशियन विकास बैंक (एडीबी) से फंडिंग के लिए वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः प्राचीन मंदिर से लाखों का सामान चोरी कर भागा नेपाली, पुलिस ने डेढ़ घंटे में पकड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को दो भागों में क्रियान्वित किया जाएगा। पहले भाग में 900 करोड़ रुपये से अधिक, जबकि दूसरा वित्त भाग 1100 करोड़ रुपये से अधिक का होगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

यह परियोजना अगले वर्ष मार्च से तेजी पकड़ेगी। इस परियोजना के क्रियान्वयन से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा, जिससे यहां विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा और विश्व के कोने-कोने से पर्यटकों को हिमाचल आने के लिए आकर्षित किया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ