चंबा : बाहरी राज्य की पुलिस द्वारा बिना अनुमति या प्रदेश पुलिस को जानकारी दिए बिना हिमाचल प्रदेश की सीमा के अंदर स्थित गांव में घुसकर बवाल करने का मामला सामने आया है। घटना चंबा जिला अंतर्गत लंगेरा गांव का है।
आधी रात को घुस गए 35 जवान:
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुलिस के 35 जवान और कुछ स्थानीय लोग शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में घुसकर गांव की जांच करने लगे। लोगों द्वारा विरोध करने पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने गांव में आंसू गैस के गोले दाग दिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील पर रेप का आरोप, युवती ने सुनाई दास्तां
इसके बाद गांव वालों ने नजदीकी किहार थाना को मामले की सूचना दी। किहार थाना ने गांववालों को बताया कि इस तरह की कोई जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा नहीं दी गई है।
हिमाचल पुलिस ने किया डिटेन:
गांव वालों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची किहार थाना की पुलिस टीम ने जम्मू कश्मीर के सभी पुलिस और सिविल के लोगों को डिटेन कर थाने में रखा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी कहा है कि कार्रवाई कर रहे ये पुलिस वाले शराब के नशे में भी थे। लोगों से काफी बुरा बर्ताव कर रहे थे। जिस कारण थाने में इनके मेडिकल जांच की तैयारी चल रही है।
यह भी पढें: हिमाचल में नौकरी: 10वीं-12वीं पास को मौका, आवेदन को बचे हैं केवल 5 दिन
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलिस वालों ने बताया कि यह कार्रवाई उन्होंने एक भागी हुई लड़की को खोजने के लिए की है। शिकायत में उन्होंने बताया गया कि एक लड़की भागकर हिमाचल के लंगेरा गांव गई है। इसी कारण वह कार्रवाई करने पहुंच गए।
मानो कोई आतंकी ऑपरेशन हो:
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर पुलिस का यह बयान भी बचकाना मालूम पड़ता है। नियम यह कहता है कि आपको लड़की के उक्त गांव में होने की सूचना मिली तो आप इसकी सूचना पहले चंबा एसपी को दें और फिर उनके माध्यम से स्थानीय पुलिस थाने के साथ मिलकर कार्रवाई करें।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने बताया: आला नेताओं की रिपोर्ट भेजी केंद्र के पास, मंत्रिमंडल में बदलाव पर वहीं से..
लेकिन बिना किसी को जानकारी दीए तड़के सुबह किसी अन्य राज्य की सीमा में घुसकर आंसू गैस के गोले दागना और कार्रवाई करना। स्पष्ट तौर पर जम्मू कश्मीर पुलिस के गुंडागर्दी का परिचायक है। घटना में आगे कोई अपडेट्स आते ही हम अवगत कराएंगे।







0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks