शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीते माह आयोजित किए गए उपचुनावों में सूबे के सत्तासीन दल भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस हार के बाद सूबे के राजनितिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी कि राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: DC ने पूछा- माता जी क्या बात है, वृद्धा ने बताया- बहु कहती घर से निकालो
अब हार के बाद लगभग एक महीने का समय बीत चुका है। इस सब के बीच मंत्रिमंडल में होने वाले बदलाव के सवालों पर चुप्पी तोड़ते हुए सीएम जयराम ने सपष्ट किया है कि यह फैसला केंद्रिय नेतृत्व का होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फेविकोल बनाने वाली कंपनी ने मजदूर को नहीं दिया टेबल, तीसरी मंजिल से गिरा; गई जान
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के आला नेताओं ने रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। केंद्रीय नेतृत्व जब कहेगा तो वह भी अपनी रिपोर्ट उनके सामने रखेंगे और सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
बकौल सीएम, आने वाले समय में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक भी हो सकती है। ऐसे में संभव है कि उस समय इस पर चर्चा हो।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks