CM जयराम की पत्नी ने मल्लिका नड्डा के साथ खरीदी बनारसी साड़ी, खाई कचौड़ी; देखें तस्वीरें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम की पत्नी ने मल्लिका नड्डा के साथ खरीदी बनारसी साड़ी, खाई कचौड़ी; देखें तस्वीरें

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण उत्सव में हिमाचल प्रदेश समेत कुल 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्रियों की पत्नियां शोपिंग करने निकल गईं।

खरीदी बनारसी साड़ी:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी ने भी बड़ालालपुर पं। दीनदयाल हस्तकला संकुल में बनारसी साड़ी और ज्वेलरी की खरीददारी की। साथ ही बनारसी कचौड़ी संग मलाइयों का भी स्वाद चखा।

यह भी पढ़ें: CM जयराम ठाकुर ने PM मोदी को सौंपा रिपोर्ट कार्ड; चार साल के कामकाज की दी जानकारी

एक साथ कई मुख्यमंत्रियों की पत्नियों को अपने स्टॉल पर देखकर दुकानदार भी गदगद नजर आए। जो दाम मांगा गया, वह मिल गया। हालांकि मजाकिया अंदाज में कुछ सीएम की पत्नियों ने मोलभाव करने की कोशिश भी की।

संकट मोचक के किए दर्शन:

इसके बाद अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पत्नी व बच्चों के साथ सीएम जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर भी संकट मोचन जी में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंची। मंदिर प्रशासन की तरफ दर्शन पूजन करने पहुंची मुख्यमंत्रियों के पत्नियों और बच्चों को प्रसाद फूलमाला दी गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टेम्पो में फंसा युवक का पैर, ड्राइवर ने नहीं लगाई ब्रेक; कई मीटर घसीटा, टूटी सांसे

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की पत्नियों ने सोमवार की रात सारनाथ स्थित पुरातात्विक खंडहर परिसर में लाइट एंड साउंड शो देखा। इस दौरान भगवान बुद्ध की जीवनी से रूबरू हुईं।

लाइट एंड साउंड शो का हुआ आयोजन:

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दौरान आए नागालैंड, हरियाणा, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की पत्नियां, भाजपाध्यक्ष की पत्नी मल्लिका नड्डा सारनाथ पुरातात्विक खंडहर परिसर पहुंची। 

इसके बाद लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से बुद्ध के जीवन को समझाया। सारनाथ के इतिहास की जानकारी दी गई। 30 मिनट शो देखने के बाद रात लगभग 10 बजे सभी वीआईपी रवाना हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ