हिमाचल के पैरालंपियन लाल को CM योगी ने दिया जयराम सरकार से ज्यादा, अनुराग भी थे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के पैरालंपियन लाल को CM योगी ने दिया जयराम सरकार से ज्यादा, अनुराग भी थे


ऊना/लखनऊ।
हर साल देश के हजारों युवा अपने राज्य और राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और दुनिया भर में होने वाले खेल आयोजनों में प्रतिभाग करते हैं। हालांकि, जनसंख्या के लिहाज से इतना बड़ा देश होने के बावजूद वे उतने अधिक पदक जीतने में सफल नहीं हो पाते हैं, जितने की अन्य कई छोटे-छोटे देश एक ही प्रतियोगिता में हासिल कर लेता। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव: दिल्ली में लगा नेताओं का जमघट, कुलदीप को मिलेगा ईनाम!

वहीं, मेडल की संख्या में कमी की मुख्य वजह माना जाता है, खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रोत्साहन और सुविधाओं को। अभी कुछ ही महीने पहले की बात है, जब हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से ताल्लुक रखने वाले युवक दिव्यांग खिलाड़ी निषाद कुमार ने पैरालंपिक में सफलता का परचम लहराते हुए रजत पदक हासिल किया था। 

चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे 

निषाद कुमार को उनकी इस सफलता के लिए हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने एक करोड़ रुपए का ईनाम दिया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निषाद कुमार को प्रोत्साहन के तौर पर डेढ़ करोड़ रुपए का ईनाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक निषाद अब अपनी आने वाली आगामी गेम्स की तैयारी में जुटे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः 50 मीटर गहरी खाई में समाई पिकअप, 27 वर्षीय चालक की गई जान-दूसरा चोटिल

बता दें कि 9 से 15 अक्टूबर 2022 में चीन में पैरा एशियन गेम्स का आयोजन होना है। वहीं, एशियन गेम्स के बाद पैरा विश्व चैंपियनशिप होने वाली है। गौरतलब है कि टोक्यो में हाल ही में संपन्न हुए पैरालंपिक में निषाद कुमार ने हाई जंप में रजत पदक जीत कर अपने देश का नाम रोशन किया था। नए खेल सितारे बन के उभरे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ