ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर CM जयराम ने खुद किया अलर्ट: नए नियमों के आदेश जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर CM जयराम ने खुद किया अलर्ट: नए नियमों के आदेश जारी

शिमला : कोरोना महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का ख़तरा बढ़ता ही जा रहा है। इस संबंध में अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद लोगों को एलर्ट रहने को कहा है। साथ ही सरकार द्वारा सावधानियों को लेकर कुछ आदेश भी जारी किए गए हैं।

होंगे कोविड टेस्ट:

बता दें कि ओमिक्रॉन के फैलने की आशंका को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विदेशों से हिमाचल प्रदेश आने वालों के कोविड टेस्ट करवाने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस नए वैरिएंट के हिमाचल में फैलने की आशंका बहुत अधिक नहीं है, लेकिन सरकार पूरी तरह से सतर्क है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में लूटपाट करने वाला गैंग अरेस्ट; 80 साल की महिला है सरगना; उगले हैरान करने वाले राज

बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने के मामले पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वायरस के संक्रमण की संभावना बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रही है। फिर भी इस सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम ने दी बड़ी खुशखबरी; एशियन विकास बैंक की 2095 करोड़ रुपए की परियोजना मंजूर

विदेशों से आने वाले लोगों को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। उनके टेस्ट सुनिश्चित करने को कहा गया है। सीएम बोले, प्रदेश में कोविड की दूसरे चरण की वैक्सीनेशन 93 प्रतिशत हो गई है। एक-दो दिन में इस बारे में और भी आगे बढ़ा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ