हमीरपुर :
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आई है। एक वृद्ध महिला ने डीसी से शिकायत की है कि उसका बेटा-बहु खाने को नहीं देता है। 

डीसी के पास फरियाद लेकर पहुंची:

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को हमीरपुर डीसी के कार्यालय में एक 70 वर्षीय महिला सीता देवी हाथ में शिकायत पत्र लेकर पहुंची।


डीसी देबाश्वेता बानिक ने कार्यालय में जैसी ही बुजुर्ग महिला को देखा तो उन्होंने पूछा, 'माता जी! क्या बात है? महिला ने शिकायत पत्र उपायुक्त को सौंपा और कहने लगी कि बहू उसके बेटे को कहती है कि मां को खाना नहीं देना है। इसे घर से निकाल दो। साथ ही गाली-गलौज भी करती है।

बेटा अच्छा है, बहु उसे डराती है:

वृद्धा ने कहा कि उसका बेटा अच्छा है। उसे कुछ मत कहना, लेकिन बहू उसे डराती है। उपायुक्त ने तुरंत स्टाफ को निर्देश दिए कि महिला के बेटे बलवीर व बहू किरण का टेलीफोन नंबर लेकर उनकी बात करवाएं।


फिर उपायुक्त ने बेटे को डीसी कार्यालय तलब किया और उसे मां का ख्याल रखने के लिए समझाया। यही नहीं, उपायुक्त ने बहू को भी उसके पति के माध्यम से संदेश भेजा कि बुजुर्ग सास का अच्छे से ख्याल रखे।

उपयुक्त ने पेश की मिसाल:

ताकि दूसरी बार शिकायत उनके पास न पहुंचे अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बुजुर्ग को उसके बेटे के साथ घर भेजा।

बताया कि बुजुर्ग की रक्षा करें, ख्याल रखें और उसे समय-समय पर भोजन दें। उसके साथ न तो मारपीट की जाए और न ही गाली-गलौज किया जाए।